UPSC में चयनित अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू के दौरान दिल्ली में रहने-खाने की व्यवस्था करेगी सरकार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Mar 2022 05:44 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. मुख्यमंत्री बघेल ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए यह भी घोषणा की है कि जो बच्चे दिल्ली में इंटरव्यू देने जाएंगे उनके छत्तीसगढ़ सदन में रुकने और भोजन की मुफ्त सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav