लोगों को मुफ्त बिजली देने की आप की पेशकश से गुजरात भाजपा अध्यक्ष परेशान : केजरीवाल

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा से सवाल किया कि गुजरात के लोगों को मुफ्त बिजली देने के उनके प्रस्ताव से प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी क्यों “परेशान” हो रही है. इसके साथ ही आप नेता ने दावा किया कि उस राज्य में मंत्रियों को मुफ्त बिजली मिल रही है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली देने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा. इससे पहले पाटिल ने “कुछ नेताओं” द्वारा राज्य में मुफ्त सुविधाओं की पेशकश करने पर कटाक्ष किया था. एक दिन पहले ही गुजरात भाजपा प्रमुख ने आप या केजरीवाल का नाम लिए बिना मुफ्त सुविधाओं की पेशकश को लेकर लोगों को आगाह किया था और कहा था कि वे अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं हैं तथा ऐसी सुविधाएं राज्य को बर्बाद कर सकती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button