गुजरात: भाजपा ने 25 सीटें जीतीं, अमित शाह गांधीनगर सीट पर विजयी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 12:38 PM
गुजरात: भाजपा ने 25 सीटें जीतीं, अमित शाह गांधीनगर सीट पर विजयी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में अब तक 25 लोकसभा सीट में से 25 पर जीत हासिल की है. निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार शाम घोषित परिणामों में यह जानकारी मिली. आयोग के अनुसार, भाजपा ने अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, बारडोली, भरूच, भावनगर, छोटा उदयपुर, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ., खेड़ा, महेसाणा, नवसारी, राजकोट और साबरकांठा पर जीत हासिल की है.

राज्य की 26 लोकसभा सीट में से 25 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई. शेष 11 सीट पर परिणाम का इंतजार है, जहां मतगणना प्रक्रिया जारी है. भाजपा सूरत सीट पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और परुषोत्तम रूपाला तथा गुजरात की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल अब तक जीत हासिल करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं.

शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की. भरूच सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मनसुख वसावा ने आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा को 85,696 मतों के अंतर से हराया.

भाजपा के एच.एस. पटेल ने अहमदाबाद-पूर्व लोकसभा सीट से 4.61 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि दिनेश मकवाना अहमदाबाद-पश्चिम से 2.86 लाख वोटों से जीते. इसके अलावा हरिभाई पटेल महेसाणा से 3.28 लाख वोटों से जीते और राजेश चूडासमा जूनागढ. से 1.35 लाख वोटों के अंतर से जीते. इन सभी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu