गुजरात: सड़क किनारे नमाज पढ़ने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jan 2024 07:24 PM
गुजरात: सड़क किनारे नमाज पढ़ने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पालनपुर. गुजरात के बनासकांठा में बिना अनुमति के कथित तौर पर सड़क किनारे ‘नमाज’ पढ़ने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पालनपुर (पश्चिम) पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद बाछल खान (37) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि वीडियो में वह पालनपुर शहर के पास एक व्यस्त चौराहे के किनारे खड़े अपने ट्रक के सामने नमाज पढ़ रहा था.

उन्होंने कहा कि आरोपी ने शुक्रवार को एक राजमार्ग पर एक व्यस्त चौराहे पर अपना ट्रक रोककर ‘नमाज’ पढ़ी, उन्होंने कहा कि किसी ने एक वीडियो शूट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने जानकारी दी कि खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते में खतरा), 186 (लोक सेवक को कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu