ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम ओडिशा पहुंचे, कल जायेंगे जगतनाथ मंदिर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 17 Oct 2026 04:25 PM
ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम ओडिशा पहुंचे, कल जायेंगे जगतनाथ मंदिर
ऑडियो सुनें

ओडिशा के मनोनीत राज्यपाल ब्रज मोहन राम अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मुख्य सचिव अनु गर्ग समेत कई गणमान्य लोगों ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

वह शाम को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने के लिए पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जायेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राम रविवार पूर्वाह्न 11 बजे भुवनेश्वर स्थित लोक भवन के नवनिर्मित अभिषेक हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगेओडिशा के राज्यपाल बृज मोहन राम के भाजपा को मजबूत करने संबंधी बयान पर सियासी विवाद।

BJD और कांग्रेस ने निष्पक्षता पर सवाल उठाए। बाद में राम ने कहा कि वे अब पार्टी राजनीति से ऊपर रहकर सभी के साथ काम करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group