गुरिंदर ने किया ‘क्रिसमस कर्मा का ऐलान, कुणाल नय्यर निभाएंगे अहम भूमिका

मुंबई. फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म ‘क्रिसमस कर्मा’ की घोषणा की. यह समकालीन बॉलीवुड संगीतमय फिल्म है, जो चार्ल्स डिकेंस के क्लासिक ‘ए क्रिसमस कैरोल’ से प्रेरित है. क्रिसमस कर्मा में अभिनेता कुणाल नय्यर अहम भूमिका निभाएंगे. इनके अलावा ईवा लोंगोरिया, बिली पोर्टर, ‘ू बोनेविले, बॉय जॉर्ज, लियो स्यूटर, चरित्र चंद्रन, पिक्सी लोट, डैनी डायर, बिलाल हसना, एलन कॉर्डुनर, ट्रेसी-एनन ओबरमैन, रूफस जोन्स, ईव और नितिन गनात्रा जैसे स्टार कलाकार भी शामिल हैं.

‘भाजी ऑन द बीच’, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’, ‘एंगस, थॉन्ग्स एंड परफेक्ट स्नोगिंग’, ‘इट्स अ वंडरफुल आफ्टरलाइफ’ और ‘वायसराय हाउस’ के लिए मशहूर चड्ढा इस फिल्म का लेखन और निर्माण कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म में ब्रिटिश गायक-गीतकार गैरी बार्लो, शाजने लुईस और नितिन साहनी के द्वारा लिखे गाने होंगे. चड्ढा ने कहा, ”क्रिसमस कर्मा का उद्देश्य हमारे समय और आने वाली पीढि.यों के लिए एक क्लासिक बनाना है. उन्होंने कहा, ”इतिहास के सबसे महान उपन्यासों में से एक चार्ल्स डिकेंस की ‘क्रिसमस कैरोल’ को अपनाने के साथ मैं अपने अनोखे, मूल दृष्टिकोण से एक ब्रिटिश फिल्म बना रही हूं.”

Related Articles

Back to top button