‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 14 Sep 2026 01:25 PM
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करौली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की कुल कमाई 253.55 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी नेट कमाई 214.63 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरूआत में फिल्म को बॉक्स आॅफिस पर धीमी शुरूआत मिली और पहले दो हफ्तों तक कमाई कम रही। फिर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई।

फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। बाबा नीम करौली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उन्होंने अंतिम श्वांस ली थी। उनका कम उम्र में विवाह हुआ था और बाद में वह साधु बन गए थे।

उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी र्चिचत हस्तियां शामिल हैं। कहा जाता है कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम गए थे। फिल्म की शुरूआत 250 पर्दों पर हुई थी, लेकिन बॉक्स आॅफिस पर मिली सफलता के बाद अब यह संख्या बढकर 2,000 स्क्रीन तक पहुंच गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav