हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के सीएम; चार नवनिर्वाचित विधायक मंत्री बने

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 12 May 2026 12:37 PM
हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार बने असम के सीएम; चार नवनिर्वाचित विधायक मंत्री बने
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बना, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। गुवाहाटी के खानापारा में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सरमा के साथ चार नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की।

नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री के रूप में शपथ ले रहे नवनिर्वाचित विधायक
हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे हिमंत सरमा: माणिक साहा
हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में चुनाव जीते हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav