छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: 3 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 03:20 PM
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: 3 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
ऑडियो सुनें

जांजगीर. जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के मस्तुरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी। बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे। इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास ये हादसा हो गया है।

आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे। उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है। पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav