एचएस प्रणय जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Sep 2022 09:01 PM
एचएस प्रणय जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत बाहर
ऑडियो सुनें

ओसाका. भारत के स्टार बैडंिमटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन किदांबी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए.

विश्व रैंंिकग में आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने यहां आठवीं वरीयता प्राप्त यू को 44 मिनट में 22-20, 21-19 से हराया. यह भारतीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था. प्रणय की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में यह तीसरी जीत है. यह 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी अंतिम आठ में चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से भिड़ेगा. प्रणय ने पिछले दो मुकाबलों में चेन को हराया है, लेकिन ओवरआॅल रिकॉर्ड में वह चीनी खिलाड़ी से 3-4 से पीछे हैं.

बुधवार को विश्व में पांचवें नंबर के मलेशियाई खिलाड़ी ली जी जिया को हराने वाले श्रीकांत हालांकि अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी नहीं रख सके और स्थानीय खिलाड़ी तथा विश्व में 17वें नंबर के कैंटा सुनेयामा से 10-21, 16-21 से हार गए. इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी 2019 में कोरियाई ओपन में एक दूसरे से भिड़े थे और तब भी जापानी खिलाड़ी जीत हासिल करने में सफल रहा था.

प्रणय ने लोह के खिलाफ दोनों गेम में शानदार वापसी की. पहले गेम में वह 11-19 से जबकि दूसरे गेम में 6-14 से पीछे चल रहे थे.
भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह जल्द ही अपनी लय खो बैठे. उनके प्रतिद्वंदी ने 7-8 से पिछड़ने के बाद ब्रेक तक 11-8 की बढ़त हासिल कर ली. लोह ने इसके बाद भी दबदबा बना के रखा और एक समय वह पहला गेम जीतने की स्थिति में पहुंच गए थे.

प्रणय ने इसके बाद लगातार छह अंक बनाए. लोह के पास एक समय तीन गेम प्वाइंट थे लेकिन उन्होंने दो गलतियां की जिससे भारतीय खिलाड़ी को वापसी का मौका मिल गया. लोह ने दूसरे गेम में भी शानदार शुरुआत की और एक समय वह 11-4 से आगे थे लेकिन प्रणय ने फिर से अपने जुझारूपन का जबरदस्त नमूना पेश किया और जल्द ही स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया. भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही दो मैच प्वाइंट हासिल किए जिनमें से सिंगापुर का खिलाड़ी एक का ही बचाव कर पाया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu