दहेज के लिये पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

नोएडा. जनपद के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 में रहने वाली एक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिये उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान ंिसह ने बताया कि सेक्टर-52 में रहने वाली सुजाता का शव उनके घर पर रविवार को संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सुजाता के पति नितिन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत सुजाता के परिजनों ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सुजाता की उसके पति नितिन गौतम, दयावती तथा मामा राजेंद्र ने मिलकर दहेज के लिए हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नामित फरार अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button