श्रीनगर में ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 08:48 PM
श्रीनगर में ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. द रेजिस्टेंस फ्रंट के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक हथगोला बरामद हुआ है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी. श्रीनगर पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बटमालू के फिरदौसाबाद के निवासी टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के एक हाइब्रिड आतंकवादी मोहम्मद यावर रंगरेज को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक हथगोला बरामद किया गया है.” अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu