
मुंबई. अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि वह थक गए हैं, इसलिए कम फिल्मों में काम रहे रहे हैं. इस साल अभिनेता की दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें ह्लओएमजी 2ह्व और ह्लफुकरे 3ह्व शामिल हैं. त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ह्लमैंने कम फिल्में करनी शुरू कर दी हैं, क्योंकि मैं थक गया हूं. कई बार मुझे याद नहीं रहता कि मैंने यह शॉट कब और किस फिल्म के लिए किया, यह अच्छी स्थिति नहीं है. आप 340 दिन अभिनय नहीं कर सकते, और मैं वही कर रहा था. अब, मैं ऐसा नहीं करना चाहता.ह्व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्म कीं क्योंकि उनमें अच्छा काम करने की भूख थी.
त्रिपाठी ने कहा, ह्लमुझे वे कहानियां पटकथाएं पसंद आईं और इसलिए मैंने उनमें काम करने का फैसला किया. मुद्दा यह है कि जब आप भूखे होते हैं, तो आप ज्यादा खा लेते हैं, और जब आपकी थाली में अच्छा खाना परोसा जाता है, तो आप निश्चित रूप से ज्यादा खा लेते हैं. तो, मेरे साथ (एक अभिनेता के रूप में) ऐसी ही बात हो रही थी. मेरे पास बहुत सारा काम आ रहा था और मैं ज्यादा काम कर रहा था.ह्व त्रिपाठी की अगली फिल्म ह्लमैं अटल हूंह्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है और यह दिसंबर में रिलीज होगी.



