मै चाहता हूं कि कला हम पर मेहरबान हो ताकि दर्शकों को आश्वस्त कर सकें:विजय सेतुपति

पणजी. अभिनेता विजय सेतुपति ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा अपने दर्शकों के साथ संबंध स्थापित करने और उन्हें अपने अभिनय से प्रभावित करने की कोशिश करते हैं. सेतुपति की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में मंगलवार को प्रर्दिशत किया गया. ‘गांधी टॉक्स’ एक मूक फिल्म है, जिसका निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलकर ने किया है. इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी और सिद्धार्थ जाधव भी हैं.

अभिनेता ने कहा, ” वास्तव में हर बार कैमरे के सामने आना मुश्किल होता है. मैं उम्मीद करता हूं कि कला हम पर मेहरबान हो और हम दर्शकों को आश्वस्त कर सकें. आम तौर पर हम निर्देशक के साथ बात करते हैं कि वह क्या चाहते हैं और वह फिल्म को कैसा बनाना चाहते हैं.”

सेतुपति ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद संवाददाता सम्मेलन में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” हर चीज उनकी (निर्देशक) पसंद पर आधारित होती है. मुझे अपने काम पर तब तक भरोसा नहीं होता जब तक कि मेरे निर्देशक यह नहीं कहते कि दृश्य ठीक हुआ है. यह उनके फैसले पर निर्भर करता है और मैं उम्मीद करता हूं कि वह खुश हैं.” अभिनेता ने बताया कि भारतीय सिनेमा की बात करें तो 1997 में आई कमल हासन की फिल्म ‘पुष्पक’ उनकी पसंदीदा मूक फिल्म है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button