मैं भावनाओं, व्यक्तित्व और अभिनय में विविधता चाहती हूं: रश्मिका मंदाना

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 01 Nov 2025 03:28 PM
मैं भावनाओं, व्यक्तित्व और अभिनय में विविधता चाहती हूं: रश्मिका मंदाना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा है कि एक कलाकार के रूप में वह हमेशा नए-नए किरदारों की तलाश में रहती हैं और अपनी इसी यात्रा में उन्हें ‘ताड़का’ की भूमिका मिली। अभिनेत्री ने फिल्म ‘थामा’ में ‘ताड़का’ नामक पिशाचिनी का किरदार निभाया है। ‘गीता गोंिवदम’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘पुष्पा’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की अभिनेत्री मंदाना फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ चुकी हैं। ‘हॉरर-कॉमेडी’ फिल्म ‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (एमएचसीयू) की ऐसी पांचवीं फिल्म है।

‘थामा’ इस दिवाली पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। रश्मिका मंदाना (29) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं ऐसा किरदार निभाना चाहती थी जिनमें न सिर्फ भावनाओं और अभिनय में विविधता हो, बल्कि व्यक्तित्व में भी विविधता हो। जब वे इस रोल के लिए मेरे पास आए, तो यह इतना अनोखा और अलग था कि मैंने तुरंत हां कर दी। ंिजदगी में एक बार ही ऐसा होता है कि आपको कोई ऐसा किरदार निभाने का मौका मिलता है जो इंसान नहीं होता है।’’

अभिनेत्री ने कहा कि यह बिल्कुल नया किरदार था। उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका के लिए पूरी तरह निर्देशक आदित्य सरपोतदार पर निर्भर थीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे (सरपोतदार से) कहा था, ‘‘सर, मैं बिल्कुल कोरा कागज हूं, आप मुझे बताएं कि मुझे क्या करना है, कैसे करना है और मुझे किस किस तरह की भावनाएं व्यक्त करनी हैं। दरअसल मैं एक निर्देशक की अभिनेत्री हूं, निर्देशक जो भी चाहता है, मैं वही करती हूं… मैं हमेशा फिल्मों को इसी नजरिए से देखती रही हूं, इसी तरह मैं हमेशा अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाई हूं।’’

मंदाना ने कहा, ‘‘मैं समीक्षाएं पढ़ती हूं। अगर मैं कहूं कि मैं नहीं पढ़ती तो यह गलत होगा। मैं एक दर्शक की तरह सोचती हूं। किसी भी फिल्म को मैंने हमेशा एक दर्शक के नजरिए से चुना है। जब भी मैं कोई पटकथा सुनती हूं, मुझे पता चल जाता है कि मुझे वह फिल्म करनी है या नहीं और ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें मैंने छोड़ दिया, जिनका मुझे कभी अफसोस नहीं हुआ क्योंकि मुझे बस इतना पता था कि जो मेरा होना है, वह मेरा ही होगा। इसलिए मैंने हमेशा अपनी फिल्में इसी तरह चुनी हैं।’’

मंदाना के लिए 2025 अब तक काफी सफल रहा है। इस साल वह सबसे पहले विक्की कौशल के साथ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित ‘छावा’ में नजर आईं। उसके बाद वह सलमान खान की ‘सिकंदर’, धनुष की ‘कुबेर’ और अब ‘थामा’ में नजर आईं। उनकी अगली दो फिल्मों में ‘द गर्लफ्रेंड’ और फिल्म निर्माता रवींद्र पुले की एक्शन थ्रिलर ‘मायसा’ शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital