भारत के लिए पिता ने जो सपने देखे, उन्हें पूरा करूंगा: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Aug 2024 07:27 PM
भारत के लिए पिता ने जो सपने देखे, उन्हें पूरा करूंगा: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कहा कि वह उन सपनों को पूरा करेंगे, जो उनके पिता ने भारत के लिए देखे थे. उन्होंने ‘वीर भूमि’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एक करुणामय व्यक्तित्व, सौहार्द और सद्भावना के प्रतीकङ्घपापा, आपकी सीख मेरी प्रेरणा है, और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने – आपकी यादें साथ ले कर इन्हें पूरा करूंगा.” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पिता की कुछ तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए अपने पिता के योगदान का जिक्र किया.

उन्होंने कहा, ”एक आत्मीयता, जिसने नेह का पाठ पढ़ाया, एक संवेदनशीलता, जिसने परपीड़ा को साझा करने का महत्व समझाया, एक सपना, जिसने युवा शक्ति वाले भारत को रास्ता दिखलाया, एक संकल्प, जिसने तकनीक, विज्ञान, सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बढ़ाया, एक सोच, जिसने गांव के हाथों में शासन-प्रशासन की कुंजी को अपना लक्ष्य बनाया. राजीव जी के जीवन की प्रेरणा सूरज की रोशनी की तरह हमारे रास्तों में सदैव अपनी किरणें बिखेरती रहेंगी.” राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था. उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक भारत का नेतृत्व किया. वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई)आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu