इफ्फी : माइकल डगलस सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित

पणजी. गोवा के पणजी में मंगलवार को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी)के समापन समारोह में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने के बाद हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस ने कहा कि सिनेमा उन चुनिंदा माध्यमों में से एक है, जिसमें लोगों को जोड़ने की शक्ति है.

दस दिवसीय फिल्म महोत्सव का समापन जर्मनी की ‘एंडलेस बॉर्डर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गॉल्डन पीकॉक पुरस्कार मिलने के साथ हुआ जबकि दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित वेब सीरिज ‘पंचायत’ सीजन टू ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी सीरिज पुरस्कार जीता. सर्वश्रेष्ठ ओटीटी सीरिज पुरस्कार को पहली बार फिल्म महोत्सव में जगह दी गई थी.

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने समारोह में डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया.
दिग्गज अभिनेता डगलस को ‘वॉल स्ट्रीट’, ‘फैटल एट्रैक्शन’, ‘द वॉर ऑफ द रोजेज’, ‘बेसिक इंस्टक्िंट’, ‘द अमेरिकन प्रेजीडेंट’ जैसे फिल्मों में उनकी दमदार अभिनय अदायगी के लिए जाना जाता है. डगलस ने साझा मानवता को बढ.ावा देने में सिनेमा की भूमिका को रखांकित किया.

सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद देते हुए डगलस ने कहा, ”आज जो कुछ भी हमारे विश्व में चल रहा है उसके बीच ये महोत्सव फिल्म निर्माण के जादू की याद दिलाता है. सिनेमा उन चुनिंदा माध्यमों से से एक है, जिसके पास हमें एकजुट करने और परिर्वितत करने की शक्ति है.” उन्होंने कहा, ”सिनेमा लोगों को हंसा, रुला या आनंद से भर सकता है और हमारी मानवता को साझा करता है. आज हमारे सिनेमा की वैश्विक भाषा पहले के मुकाबले और ज्यादा सार्थक हो गई है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button