प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने दिया इस्तीफा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 01:50 PM
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के मंत्रिमंडल के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने दिया इस्तीफा…

ऑडियो सुनें

लंदन: ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही ब्रिटेन सरकार ने रवांडा के साथ एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया जाएगा।

पिछले साल अक्टूबर से आव्रजन मंत्री रहे जेनरिक संसद में मौजूद नहीं थे। टाइम्स अखबार के मुताबकि, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूरोपीय मानवाधिकार कानूनों से अलग होने की उनकी मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद जेनरिक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने रवांडा की राजधानी किगाली की यात्रा के दौरान रवांडा के विदेश मंत्री विंसेंट बिरूटा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि समझौता अदालत की चिंताओं को इस आश्वासन के साथ संबोधित करता है कि रवांडा साझेदारी के तहत स्थानांतरित किए गए किसी भी व्यक्ति को नहीं हटाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav