दिहाड़ी मजदूर को मिला 37.5 लाख रुपये का आयकर का नोटिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Aug 2022 05:48 PM
दिहाड़ी मजदूर को मिला 37.5 लाख रुपये का आयकर का नोटिस
ऑडियो सुनें

खगड़िया. जिले के एक दिहाड़ी मजदूर के लिए आयकर विभाग से 37.5 लाख रुपये का बकाया भुगतान की नोटिस मिलना बिलकुल वैसा ही अनुभव था जैसा बिना बारिश के बाढ़ आना हो. रोजाना करीब 500 रुपये कमाने वाले खगड़िया जिले के मघौना गांव निवासी गिरीश यादव ने इस संबंध में अपने इलाके के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

अलौली थाना के प्रभारी पुरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और गिरीश द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया यह धोखाधड़ी का मामला लगता है.’’ उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को उसके नाम से जारी पैन नंबर के आधार पर नोटिस मिला है.

उन्होंने कहा, ‘‘गिरीश का कहना है कि वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता है जहां उसने एक बार एक दलाल के जरिए पैन कार्ड बनवाने की कोशिश की थी पर उसके बाद उससे कभी नहीं उसकी मुलाकात हुई.’’ थाना अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसके अलावा नोटिस में गिरीश को राजस्थान स्थित एक कंपनी से जुड़े होने की बात कही गई है. लेकिन उनका कहना है कि वह वहां (राजस्थान) कभी गया ही नहीं.’’ भाषा सं अनवर अर्पणा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu