एमएसपी की कानूनी गारंटी देकर किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 08:14 PM
एमएसपी की कानूनी गारंटी देकर किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में कृषि कर्ज माफी का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देकर कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालेगा.

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”तेलंगाना के किसान भाइयों और बहनों को एक बार फिर बधाई. अपने घोषणापत्र के वादे अनुसार तेलंगाना सरकार ने कृषि कज.र् माफी की दूसरी किस्त जारी कर दी है. ‘प्रजालु कांग्रेस सरकार’ प्रदेश के 6.4 लाख किसान परिवारों के 1.5 लाख रुपये तक का कज.र् माफ कर उन्हें राहत पहुंचा रही है.” राहुल गांधी ने दावा किया, ”एक ओर जहां भाजपा ने देश के किसानों को कज.र् के चक्रव्यूह में फंसा रखा है, एमएसपी की कानूनी गारंटी की उनकी मांग और ज.रूरत को नकार रही है, वहीं कांग्रेस हर संभव स्थान पर कृषि परिवारों को सहायता पहुंचाने का काम कर रही है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन भारत के किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी का हथियार दिला कर कज.र् के इस चक्रव्यूह से बाहर निकाल कर रहेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu