
नयी दिल्ली. भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बांग्लादेश को 86 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया. बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और नीतिश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये.



