भारत ऋण संकट का सामना कर रहा : मल्लिकार्जुन खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Jan 2024 09:34 PM
भारत ऋण संकट का सामना कर रहा : मल्लिकार्जुन खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश ऋण संकट के चक्रव्यूह में फंसने के खतरे का सामना कर रहा है और ”विज्ञापन के तमाशे” के शोर में सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है. कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने देश को सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले ऋण अधिक होने को लेकर चेतावनी दी है. ऋण और जीडीपी का अनुपात 81 फीसदी पर पहुंच गया है जबकि स्वीकार्य सीमा 60 फीसदी है.

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मोदी सरकार 15 दिन में अपने कार्यकाल का आख.री बजट पेश करेगी. देश के परिवारों की बचत 50 साल में सबसे न्यूनतम स्तर पर है. जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के अनुपात में यह 5.1 प्रतिशत पर आ गिरी है.” उन्होंने कहा कि सरकार का राजकोषीय घाटा करीब नौ प्रतिशत तक रहने का आकलन है, जिसमें केंद्र का घाटा 5.9 प्रतिशत और राज्य सरकारों का घाटा 3.1 प्रतिशत रह सकता है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”इस हिसाब से पता चलता है कि देश के परिवार जितना बचा रहे हैं, उससे अधिक तो अकेले सरकार को क.ज.र् लेना होगा.यही सबसे खतरनाक है.” उन्होंने कहा, ”आईएमएफ के मुताबिक. कर्ज-जीडीपी अनुपात 60 प्रतिशत होना चाहिये, पर वह अभी 81प्रतिशत पर है, और आईएमएफ ने इसपर चेतावनी भी दी है, जिसे मोदी सरकार ने आदतन तरीक.े से नकारा है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”भारत सरकार क.ज.र् के चक्रव्यूह में लगातार फंसती जा रही है. कहीं ये ना हो कि विश्व की कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तरह हमारी अर्थव्यवस्था और देश का भविष्य दोनों कुचक्र में उलझकर बड़ी मुसीबत में पड़ जाएं.”

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार ज़्यादा खर्च करने का ढिंढोरा पीटती है, पर असलियत यह है कि 15 मंत्रालयों ने अब तक पिछले बजट का केवल 17.8 फीसदी ही ख.र्च किया है. इसमें एमएसएमई, पेट्रोलियम, सिविल एवियेशन, फ.ूड प्रोसेसिंग, कॉरपोरेशन, अल्पसंख्यक, पूर्वोत्तर मंत्रालय शामिल हैं.” उन्होंने कहा, ”विज्ञापनी तमाशों के शोरगुल से सच छिप नहीं सकता.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu