भारत को मिला पहला ‘नाइट स्ट्रीट रेसिंग’ सर्किट

चेन्नई. तमिलनाडु सरकार और रेसिंग प्रमोशंस प्राइवेट लिमिटेड (आरपीपीएल) ने बुधवार को यहां एक नए सर्किट का अनावरण किया जो रात्रिकालीन रेस का आयोजन भी कर पाएगा. राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए आरपीपीएल के साथ साझेदारी की है. आरपीपीएल इंडियन रेसिंग लीग और एफ फोर इंडियन चैंपियनशिप का प्रमोटर भी है.

तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने र्सिकट का अनावरण किया. यह ट्रैक साढ़े तीन किमी लंबा है और शहर के बीचों बीच आइलैंड ग्राउंड्स के आसपास बना है. यह भारत और दक्षिण एशिया का पहला ‘स्ट्रीट र्सिकट’ है जो रात्रिकालीन रेस की मेजबानी कर सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button