भारत ने एएफसी एशियाई कप के लिये किया क्वालीफाई

कोलकाता. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने मंगलवार को उलानबटोर में खेले गये ग्रुप बी के मैच में फलस्तीन की फिलीपीन्स पर जीत से एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया. इस परिणाम का मतलब है कि फलस्तीन ने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण 24 टीम के फाइनल्स के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया जबकि चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज होने के बावजूद फिलीपीन्स बाहर हो गया.

यह पहला अवसर है जबकि भारत ने लगातार दूसरी बार एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है. वह 2019 में ग्रुप लीग से बाहर हो गया था. क्वालीफाईंग के तीसरे दौर के लिये चार – चार टीम के छह ग्रुप बनाये गये हैं. सभी ग्रुप के मैच अलग – अलग स्थलों पर आयोजित किये जा रहे हैं. भारत ग्रुप डी के मैचों की मेजबानी कर रहा है.

छह क्वालीफाईंग ग्रुप में से केवल शीर्ष पर रहने वाली टीम ही सीधे क्वालीफाई करेंगी. इसके अलावा अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है. भारत के ग्रुप डी में छह अंक हैं और वह गोल अंतर में हांगकांग से पीछे दूसरे स्थान पर है. उसने हांगकांग के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया. ग्रुप डी में अफगानिस्तान और कंबोडिया ने अपना खाता नहीं खोला है और वे पहले ही बाहर हो चुके हैं.

ऐसे में भारत अगर हांगकांग से हार भी जाता है, तब भी उसके पास ग्रुप बी के उपविजेता फिलीपींस (चार अंक) की तुलना में अधिक अंक होंगे और इस प्रकार वह सर्वश्रेष्ठ पांच उपविजेता टीम के रूप में क्वालीफाई कर जाएगा. भारत ने अपने पहले मैच में कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर कंबोडिया को 2-0 से हराया था. उसने अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान पर 2-1 से जीत दर्ज की थी. भारत ने कुल मिलाकर पांचवीं बार (1964, 1984, 2011, 2021 और अब 2023) इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button