India VS Ireland: भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के पूरे टिकट बिके, कहा क्रिकेट आयरलैंड ने

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 01:44 PM
India VS Ireland: भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के पूरे टिकट बिके, कहा क्रिकेट आयरलैंड ने
ऑडियो सुनें

डबलिन: भारतीय क्रिकेटरों की वैश्विक लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड जैसे उदीयमान क्रिकेट बोर्ड की चांदी कर दी है और पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सारे टिकट बिक गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा,‘‘ भारत और आयरलैंड के बीच पहले दो टी20 मैचों के शत प्रतिशत टिकट बिक गए हैं और तीसरे मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।’’

सभी मैच ‘द विलेज’ मालाहाइड क्रिकेट क्लब मैदान पर होंगे जिसकी क्षमता 11500 दर्शकों की है। इंग्लैंड में 2009 में टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में महेंद्र ंिसह धोनी की कप्तानी में आयरलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद से भारत ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ पांचों टी20 मैच जीते हैं।

पॉल र्स्टिलंग की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकान टकर ने कहा कि उन्हें भारत से मिलने वाली कड़ी चुनौती का अहसास है। उन्होंने कहा ,‘‘ खास अनुभव हो रहा है चूंकि बड़ी टीम खेलने आ रही है। यहां भारत को काफी समर्थन मिलेगा लेकिन इतनी बड़ी तादाद में दर्शकों का आना आयरलैंड में क्रिकेट के लिये अच्छा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम इन बड़े मैचों को लेकर काफी रोमांचित है। हमने विश्व कप में खेला है और भारत के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं। हमें पता है कि ऐसे बड़े दबाव वाले मैचों में कैसा लगता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस साल काफी क्रिकेट खेली है और हम तैयार हैं। हमने स्कॉटलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई भी किया है। हर कोई रोमांचित है।’’

इस श्रृंखला के जरिये भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भी होगा जो एक साल तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद अब टीम की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत को वेस्टइंडीज ने हाल ही में टी20 श्रृंखला में 3 . 2 से हराया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav