भारतीय जनियर पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 6-2 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 08:17 PM
भारतीय जनियर पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 6-2 से हराया
ऑडियो सुनें

डसेलडोर्फ. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन के खिलाफ 6-2 की रोमांचक जीत से चार देशों के टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरु किया.

रोहित ने 28वें और 45वें मिनट में और सुदीप चिरमाको ने 35वें और 58वें मिनट में दो दो गोल दागे जबकि अमनदीप लकड़ा ने 25वें मिनट और बॉबी सिंह धामी ने 53वें मिनट में भारत के लिए एक एक गोल किया. स्पेन की ओर से निकोलस अल्वारेज ने पहले और गुईयू कोरोमिनास ने 23वें मिनट में एक एक गोल किया. स्पेन ने मजबूत शुरुआत की जिसमें अल्वारेज ने पहले ही मिनट में गोल कर भारत को दबाव में ला दिया.

भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर काफी प्रयास किये लेकिन स्पेन की रक्षापंक्ति ने उन्हें पहले क्वार्टर में सफलता नहीं मिलने दी.
दूसरे क्वाटर में भारत ने बराबरी गोल करने का शानदार जज्बा दिखाया लेकिन स्पेन ने कोरोमिनास के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त दोगुनी कर दी. दो मिनट बाद लकड़ा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और फिर रोहित ने 28वें मिनट में गोलकर टीम को पहले हाफ तक 2-2 की बराबरी पर ला दिया.

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें बढ़ते बनाने के लिए प्रयासरत रहीं. 35वें मिनट में चिरमाको ने मैदानी गोल से भारत को बढ़त दिला दी.
रोहित ने फिर क्वार्टर के अंत में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को 4-2 से आगे कर दिया. दो गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने आक्रामक होने की कोशिश की लेकिन भारतीय गोलकीपर ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. धामी ने 53वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त मजबूत कर दी. आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले चिरमाको ने गोल दाग दिया और भारत ने आसान जीत दर्ज की. भारत अब शनिवार को मेजबान जर्मनी से भिड़ेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu