भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला श्रीलंका पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Nov 2024 09:55 PM
भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला श्रीलंका पहुंची
ऑडियो सुनें

कोलंबो. भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची. भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी. ‘आईएनएस वेला’ 67.5 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जिसमें चालक दल के 53 सदस्य सवार हैं और इसका संचालन कमांडर कपिल कुमार कर रहे हैं. यह पनडुब्बी स्वदेशी कलवरी श्रेणी की डीजल-इले्ट्रिरक पनडुब्बी है और इसे 25 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में बताया कि कोलंबो में पनडुब्बी के रुकने के दौरान चालक दल के सदस्य श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सौहार्द को मजबूत करने के लिए आयोजित गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना के र्किमयों द्वारा भारतीय पनडुब्बी का दौरा करने और इसकी परिचालन विशेषताओं से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है. बयान के मुताबिक, इसके साथ ही भारतीय पनडुब्बी के चालक दल के सदस्य श्रीलंका के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं. आईएनएस वेला 13 नवंबर को श्रीलंका से रवाना होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu