दिसंबर-जनवरी में वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी भारतीय महिला टीम

मुंबई. भारतीय महिला टीम दिसंबर . जनवरी में सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ नवी मुंबई और वडोदरा में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी जबकि जनवरी में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे खेलेगी.

भारतीय टीम डी वाई पाटिल मैदान पर 15, 17 और 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी . वडोदरा में तीन वनडे 22, 24 और 27 दिसंबर को खेले जायेंगे. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम आयरलैंड से राजकोट में 10, 12 और 15 जनवरी को तीन वनडे खेलेगी.

यह वनडे श्रृंखला आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है जो अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफिकेशन का जरिया भी है.

कार्यक्रम :

भारत बनाम वेस्टइंडीज :
15 दिसंबर : पहला टी20, नवी मुंबई 17 दिसंबर : दूसरा टी20, नवी मुंबई 19 दिसंबर : तीसरा टी20, नवी मु्ंबई 22 दिसंबर : पहला वनडे, वडोदरा 24 दिसंबर : दूसरा वनडे , वडोदरा 27 दिसंबर : तीसरा वनडे, वडोदरा

भारत बनाम आयरलैंड :
10 जनवरी : पहला टी20, राजकोट 12 जनवरी : दूसरा टी20, राजकोट 15 जनवरी : तीसरा टी20, राजकोट .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button