जोरहाट में इंडिगो का विमान हवाईपट्टी से फिसला, पहिए कींचड़ भरे मैदान में फंसे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Jul 2022 12:37 PM
जोरहाट में इंडिगो का विमान हवाईपट्टी से फिसला, पहिए कींचड़ भरे मैदान में फंसे
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसल गया और उसके पहिए कीचड़ भरे मैदान में फंस गए। एयरलाइन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार को हुई जब विमान 98 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने जा रहा था। हालांकि घटना के बाद उड़ान रद्द कर दी गई।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘जोरहाट से कोलकाता के लिए संचालित इंडिगो की उड़ान 6ई-757 प्रस्थान के दौरान हवाईपट्टी पर फिसल गई। पायलट को बताया गया कि मुख्य पहियों में से एक पहिया मार्ग से सटे घास के मैदान पर आंशिक रूप से चला गया था।’’ पायलट ने ऐहतियात के तौर पर आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए विमान रोका और जांच के लिए कहा। इंडिगो के बयान में कहा गया है, ‘‘विमान को जांच के लिए ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान कोई असामान्य स्थिति का पता नहीं चला। ऐहतियात के तौर पर रखरखाव टीम ने गहन निरीक्षण शुरू किया। उड़ान रद्द कर दी गई।’’

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान को कई घंटों तक जोरहाट में तकनीकी दिक्कत के कारण रोके जाने के बाद रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘विमान में कुछ तकनीकी समस्या थी। उसमें 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री उतर गए और सुरक्षित हैं। वे र्टिमनल भवन में इंतजार कर रहे थे और रात करीब सवा आठ बजे उड़ान रद्द कर दी गई।’’

इससे पहले, एक स्थानीय पत्रकार ने ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की जिसमें हवाईपट्टी से फिसला एक विमान नजर आ रहा है और उसके दो पहिए घास के मैदान में फंसे दिख रहे हैं। इंडिगो को टैग करते हुए पत्रकार ने पोस्ट किया, ‘‘गुवाहाटी कोलकाता इंडिगो उड़ान 6एफ 757 (6ई 757) जोरहाट हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गई और कीचड़ भरे मैदान में फंस गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई।’’ उनके पोस्ट का जवाब देते हुए इंडिगो ने कहा, ‘‘सर, हम यह सुनकर ंिचतित हैं और इसे तुरंत संबंधित टीम के समक्ष रख रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav