गुवाहाटी-अहमदाबाद के बीच इंडिगो ने शुरू की दैनिक उड़ान सेवा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM
गुवाहाटी-अहमदाबाद के बीच इंडिगो ने शुरू की दैनिक उड़ान सेवा
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे ने इस सप्ताह से गुवाहाटी और अहमदाबाद के बीच एक नई दैनिक सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की घोषणा की है। अदाणी समूह द्वारा नियंत्रित सुविधा ने बयान में कहा, निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से गुवाहाटी-अहमदाबाद उड़ान सेवा का संचालन शुरू किया जिससे संपर्क बढ़ेगा और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

बुधवार शाम जारी बयान के अनुसार, ‘‘ यह गुवाहाटी से सबसे लंबा उड़ान मार्ग है। इन दो विशिष्ट गंतव्यों को जोड़ने से व्यापारिक तथा निजी दोनों यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा।’’ इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

इंडिगो की उड़ान प्रतिदिन शाम चार बजकर 55 मिनट पर गुवाहाटी से रवाना होगी और रात आठ बजकर 35 मिनट बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से विमान प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगा और पूर्वोत्तर राज्य में पूर्वाह्न सवा 11 बजे पहुंचेगा। एलजीबीआई हवाई अड्डे का प्रबंधन अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होंिल्डग्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital