फिल्म से प्रेरित होकर ‘मुक्ति’ के लिए कर्नाटक में युवती ने किया आत्मदाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Aug 2022 06:22 PM
फिल्म से प्रेरित होकर ‘मुक्ति’ के लिए कर्नाटक में युवती ने किया आत्मदाह
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. तेलुगू हॉरर फिल्म ‘अरुंधति’ में ‘मुक्ति’ की तरह आत्मदाह करने वाली एक युवती ने यहां एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया. युवती के परिवारवालों ने यह जानकारी दी.

तुमकुरु जिले के मधुगिरी तालुक के एक गांव की 23 वर्षीय रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार यह फिल्म देखी थी. उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन उसने कभी उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया. युवती ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

सूत्रों ने कहा, ‘‘जिस तरह फिल्म के केंद्रीय किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली, प्रसाद ने भी गांव के बाहरी इलाके में अपने शरीर पर लगभग 20 लीटर पेट्रोल छिड़ककर वही कार्य करने की कोशिश की.’’ कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरी युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में युवती को यहां विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई. प्रसाद ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पिता से कहा कि आत्मदाह करने के बाद उसे ‘मुक्ति’ मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu