विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 07:40 PM
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 20 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले मानसून सत्र की कार्यवाहियों के क्रियान्वयन तथा सत्र पूर्व तैयारी के संबंध में आज मंत्रालय में सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली.
मुख्य सचिव जैन ने विभागों के सचिव और अधिकारियों को पूरक, अनुपूरक, तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के उत्तर एवं अश्वासनों के संबंध में जानकारी को समयावधि में संसदीय कार्य विभाग, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है.

विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों को सभी जरूरी जानकारियों के साथ उपस्थित रहने कहा गया है. संसदीय कार्य सचिव एस. प्रकाश ने प्रत्येक विभाग के प्रश्नों एवं विधानसभा के मानसून सत्र के संबंध में संसदीय कार्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी मुख्य सचिव को दिए. बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित सभी विभागों के भारसाधक सचिव मौजूद थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu