इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Apr 2024 06:01 PM
इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गाजा में जारी इजराइल-हमास संघर्ष को ”मासूम बच्चों की खातिर मानवीय आधार पर रोके जाने” के अपने आह्वान को दोहराया है. ब्रिटेन ने इजराइल- हमास संघर्ष के छह महीने पूरे होने के अवसर पर रविवार को गाजा के लिए समुद्री सहायता गलियारा स्थापित करने के लिए सैन्य और नागरिक सहायता के एक नए पैकेज की घोषणा की. विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक शाही नौसेना के पोत की तैनाती की घोषणा की और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाने वाली सहायता को बढ.ाने के मकसद से 97 लाख पाउंड देने की प्रतिबद्धता जताई.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से जारी एक बयान में सुनक ने कहा, ” आज सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले के छह महीने पूरे हो गए हैं जो इजराइल के इतिहास में सबसे भयावह हमला था और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यहूदियों की सबसे बड़ी जनहानि थी. छह महीने बाद भी इजराइली जख्म हरे हैं. परिवार अब भी शोक मना रहे हैं और लोगों को अब भी हमास ने बंधक बना रखा है.”

उन्होंने कहा, ”गाजा में छह महीने के युद्ध के बाद, मारे जा रहे आम नागरिकों की संख्या लगातार बढ. रही है – भूख, हताशा, भयानक पैमाने पर जीवन की हानि हो रही है ..गाजा के बच्चों को तुरंत मानवीय (युद्ध)विराम की आवश्यकता है, ताकि एक दीर्घकालिक स्थायी युद्धविराम हो सके. बंधकों को रिहा कराने और मदद पहुंचाने तथा लड़ाई एवं जान-माल के नुकसान को रोकने का यह सबसे तेज तरीका है.” ‘द संडे टाइम्स’ के लिए लिखे लेख में विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि इजराइल के लिए ब्रिटेन का समर्थन ”बिना शर्त नहीं” है. गाजा में सहायता सामग्री पहुंचा रहे ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ संगठन के र्किमयों पर इजराइल के हमले में मारे गए सात सहायतार्किमयों में तीन ब्रितानी भी शामिल थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu