इजराइल के विदेश मंत्री ने हमास के शीर्ष नेता सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 10:53 PM
इजराइल के विदेश मंत्री ने हमास के शीर्ष नेता सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की
ऑडियो सुनें

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी). इजराइल के विदेश मंत्री ने पुष्टि की है कि गाजा में इजराइली सैनिकों ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है. सिनवार पिछले साल इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद हमास-इजराइल के बीच भीषण जंग शुरू हुई.

सिनवार एक साल पहले इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल की ओर से जारी सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में सबसे ऊपर था, और उसकी हत्या से आतंकवादी समूह को एक बड़ा झटका लगा है. हमास की ओर से सिनवार की मौत की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई. विदेश मंत्री कैट्ज ने सिनवार की हत्या को ”इजराइली सेना के लिए एक सैन्य और नैतिक उपलब्धि” बताया. उन्होंने एक बयान में कहा, ”सिनवार की हत्या से बंधकों को तुरंत रिहा करने और एक ऐसा बदलाव लाने की संभावना पैदा होगी जो गाजा में बिना हमास और बिना ईरानी नियंत्रण के एक नयी वास्तविकता को जन्म देगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu