जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सहयोगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि 72 वर्षीय देशमुख ‘‘अनियंत्रित उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द’’ से पीड़ित थे और उन्हें 25 मई को ‘स्ट्रेस थैलियम हार्ट टेस्ट’ के लिए यहां के सरकारी केईएम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

पूर्व मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2021 में कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था.इस महीने की शुरुआत में एक अदालत ने देशमुख की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने एक निजी अस्पताल में कंधे की सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह शहर के सरकारी जेजे अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button