जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 21 Jul 2025 11:26 AM
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल…
ऑडियो सुनें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया। चपेट में आने चार तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ है। यह घटना सुबह लगभग 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई।

यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। यहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital