जम्मू-कश्मीर: खाई में वाहन गिरने से तीन मजदूरों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 07 Oct 2023 02:49 PM
जम्मू-कश्मीर: खाई में वाहन गिरने से तीन मजदूरों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल
ऑडियो सुनें

भद्रवाह/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए थे और वे मरमत इलाके में अपने घरों की तरफ जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुमबल गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को खाई से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक बचाव अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक, तीन मजदूरों मणि कुमार (31), करणजीत ंिसह (40) और लाल चंद (45) की मौके पर ही मौत हो हई। उसने बताया कि पांच अन्य मजदूरों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जिनका इलाज डोडा के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav