जसलीन सिंह सैनी सेमीफाइनल में हारे, सुचिका और सुशीला जीते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 06:37 PM
जसलीन सिंह सैनी सेमीफाइनल में हारे, सुचिका और सुशीला जीते
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. भारतीय जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह सैनी राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों के 66 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के फिनले एलेन से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेलेंगे . सैनी सुबह सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच गए थे लेकिन ढाई मिनट से भी कम चले मैच में एलेन ने ‘इप्पोन’ करके अंक जुटाये जिससे सैनी को पराजय का सामना करना पड़ा .

सैनी के पास अभी भी पदक जीतने का मौका है जो कांस्य पदक के प्लेआफ में आस्ट्रेलिया के नाथन काज से खेलेंगे. इस बीच विजय कुमार यादव को पुरूषों के 60 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ काज ने मात दी. यादव रेपेशाज में स्कॉटलैंड के डिनलान मुनरो से खेलेंगे.

सुचिका तरियाल ने महिलाओं के 57 किलो रेपेशाज में दक्षिण अफ्रीका की डोन्ने ब्रेटेनबाश को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बना ली. वहीं सुशीला देवी महिलाओं के 48 किलो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जिन्होंने मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया . अब वह मॉरीशस की प्रिसकिला मोरांड से खेलेंगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu