जस्टिन बीबर भारत पहुंचे, अनंत-राधिका के ‘प्री-वेडिंग’ कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jul 2024 08:09 PM
जस्टिन बीबर भारत पहुंचे, अनंत-राधिका के ‘प्री-वेडिंग’ कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘बेबी’, ‘सॉरी’, ‘लव योरसेल्फ’ जैसे गानों के लिए मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक जस्टिन बीबर शुक्रवार सुबह लॉस एंजिलिस से मुंबई पहुंचे. बीबर यहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोहों के तहत होने वाले संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे.
बीबर इससे पहले 2017 में अपने पहले संगीत कार्यक्रम के लिए भारत आए थे. उन्हें शुक्रवार को स्थानीय पुलिस अधिकारियों और अपनी टीम के साथ मुंबई के कलीना हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया.

दो बार ‘ग्रैमी’ पुरुस्कार प्राप्त कर चुके बीबर ने गुलाबी टी-शर्ट, स्वेटपैंट और लाल टोपी पहनी हुई थी. अटकलें हैं कि बीबर को इस प्रस्तुति के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संगीतकार एडेल, ड्रेक और लाना डेल रे भी शिरकत करेंगे. उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की पुत्री राधिका 12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu