कांकेर: पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 09:43 PM
कांकेर: पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली चंदन दर्रो उर्फ जीवन उर्फ सागर (39) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि नक्सली चंदन ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा तथा उनके शोषण से तंग आकर नक्सली संगठन को छोड़ने का फैसला किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली चंदन 2008 में बाल संघम के रुप में संगठन में भर्ती हुआ था. वह छत्तीसगढ़ के महासमुंद और उड़ीसा के बरगढ़ और बलांगीर जिलों में सक्रिय था. उन्होंने बताया कि वह छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुए कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंदन के आत्मसमर्पण करने पर कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक ने उसे 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया है तथा तथा नियम के अनुसार शासन से उसे सहायता दी जाएगी.

By Yogesh Kumar Sahu