
मुंबई. अभिनेता यश की ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ’ का तीसरा संस्करण ‘केजीएफ 3’ साल 2025 में रिलीज होगा. होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा.
होम्बले फिल्म्स के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ” 21 दिसंबर को ‘केजीएफ’ की पांचवीं वर्षगांठ पर हम ‘केजीएफ 3’ की रिलीज योजना की घोषणा करेंगे.
‘केजीएफ 3’ के लिए निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के बीच शुरुआती दौर की बातचीत हो चुकी है तथा पटकथा पर भी चर्चा हो गयी है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू होगी और फिल्म 2025 में रिलीज होगी. ” केजीएफ फिल्म की कहानी रॉकी (यश) तथा ताकत और पैसे की उसकी तलाश के ईद-गिर्द घूमती है.



