कर्नाटक: पत्नी के इंस्टाग्राम पर रील बनाने से परेशान पति ने की आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Feb 2024 10:22 PM
कर्नाटक: पत्नी के इंस्टाग्राम पर रील बनाने से परेशान पति ने की आत्महत्या
ऑडियो सुनें

चामराजनगर. इंस्टाग्राम रील्स बनाने को लेकर अपनी पत्नी के जुनून से कथित तौर पर परेशान होकर 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को यहां हनुरू इलाके में एक पेड़ से फांसी लगा ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि कुमार एक कुली का काम करता था और उसे यह पसंद नहीं था कि उसकी पत्नी लगातार सोशल मीडिया मंच का प्रयोग करती रहती थी. मंच पर वह अक्सर रील बनाकर डालती थी.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि कुमार ने अपनी पत्नी की लत पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और रील बनाना जारी रखा. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके कारण दंपति के बीच अक्सर बहस होती थी और जब चीजें ज्यादा बढ़ गई तो कुमार ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मौके से आत्महत्या को लेकर लिखा गया कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu