कश्मीर, मिनी-स्विट्जरलैंड नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड है मिनी-कश्मीर : अभिनेत्री भाग्यश्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 08:34 PM
कश्मीर, मिनी-स्विट्जरलैंड नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड है मिनी-कश्मीर : अभिनेत्री भाग्यश्री
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. अभिनेत्री भाग्यश्री ने कश्मीर की वादियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक बेहद शांत और सुंदर स्थान है. उन्होंने इस बात पर आश्चर्य भी जताया कि भारत में इतनी सुंदरता होने के बावजूद लोग विदेश क्यों जाते हैं. फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (1989) से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री (54) ने कहा कि बहुत से पर्यटक घाटी आना चाहते हैं, लेकिन वे डरते हैं.

भाग्यश्री ने अनंतनाग जिले के एक पर्यटक रिजॉर्ट में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,” मैं जब भी यहां आती हूं तो मुझे अमीर खुसरो का दोहा याद आता है कि ‘अगर धरती पर स्वर्ग है, तो वह यहीं है, यहीं है, यहीं है.’ जीवन में एक बार कश्मीर जरूर आएं. यह बेहद शांत और सुंदर है…मुझे समझ नहीं आता कि लोग स्विट्जरलैंड या यूरोप क्यों जाते हैं.”

उन्होंने कहा, ” यहां के लोग कश्मीर को मिनी-स्विट्जरलैंड बताते है, लेकिन मैं स्विट्जरलैंड को मिनी-कश्मीर मानती हूं. यहां आपको आंतरिक शांति का अनुभव होता है. लोग इतने अच्छे हैं कि आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी.” अभिनेत्री ने कश्मीरी व्यंजनों और आतिथ्य सत्कार की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ”खाना बहुत स्वादिष्ट है और लोग गुड़ की तरह मीठे हैं.” भाग्यश्री हाल ही में फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में नजर आई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu