नुपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो प्रसारित करने पर कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार

श्रीनगर. भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एक कश्मीर यूट्यूबर (यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाला) को श्रीनगर में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फैसल वानी नाम के युवक को सामाजिक सौहार्द भंग करने और जनता के बीच भय पैदा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. हालांकि, वानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और इसके लिए माफी मांगी है. गिरफ्तारी से पहले वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button