कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए : योगी

लखनऊ. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस पूरे इलाके को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि योगी ने कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 से कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ राज्यों के साथ-साथ एनसीआर के जिलों में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में जहां 70, वहीं गाजियाबाद में 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे एनसीआर को अलर्ट मोड में रखा जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button