मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया: अधिकारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 04:56 PM
मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया: अधिकारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत द्वारा 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

जेल के एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें तिहाड़ जेल लाया गया और उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उन्हें एक अलग कोठरी में रखा जाएगा।” पिछले साल अक्टूबर में इसी मामले में गिरफ्तार किये गए आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय ंिसह को पहले जेल नंबर 2 में रखा गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें जेल नंबर 5 में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इसी मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक में बंद हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता महिला जेल की जेल नंबर 6 में हैं।

इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav