दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए आज बैठक करेंगे केजरीवाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 31 Mar 2023 01:42 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल शहर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बैठक करेंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि केजरीवाल स्थिति की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि बैठक में केजरीवाल को पिछले सप्ताह सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में आयोजित ‘मॉक ड्रिल’ के नतीजों से अवगत कराया जाएगा और मामलों में वृद्धि के मद्देनजर अन्य राज्यों द्वारा किए गए उपायों के बारे में बताया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 31 अगस्त के बाद बुधवार को सर्वाधिक 300 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav