केजरीवाल की गिरफ्तारी सत्ताधारी पार्टी की ‘घबराहट’ को दर्शाती है: उमर अब्दुल्ला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 22 Mar 2024 12:33 PM
केजरीवाल की गिरफ्तारी सत्ताधारी पार्टी की ‘घबराहट’ को दर्शाती है: उमर अब्दुल्ला
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक ‘धब्बा’ है और यह आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल की घबराहट को दर्शाता है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है।
अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में लिखा, ”ऐसी तैसी डेमोक्रेसी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सत्तारूढ़ दल द्वारा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने के बावजूद उनकी घबराहट को दर्शाती है।

लोकसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले एक मौजूदा विपक्षी मुख्यमंत्री को एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र पर एक धब्बा है।” दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालाय ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरंिवद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav