खली पर पथकर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, पूर्व पहलवान ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 08:35 PM
खली पर पथकर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, पूर्व पहलवान ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली पर लुधियाना में बहस के बाद एक पथकर कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है. ग्रेट खली ने इससे इंकार करते हुए दावा किया कि पथकर र्किमयों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें राणा को पथकर र्किमयों से कहासुनी करते हुए सुना जा सकता है. हालांकि इस क्लिप में पूर्व पहलवान पथकर कर्मी को थप्पड़ मारते नजर नहीं आ रहे हैं.

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को घटी जब राणा पंजाब के जालंधर से हरियाणा के करनाल जा रहे थे. उसने यह भी कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दर्ज करायी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद राणा ने मंगलवार को पथकर र्किमयों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘ कल टॉल प्लाजा के र्किमयों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और उन्होंने फोटो ंिखचवाने के लिए मुझसे (वाहन) से उतरने को कहा . उन्होंने ऐसा करने पर ही गाड़ी जाने देने की बात कही. ’’ उन्होंने मांग की कि टॉल प्लाजा के ठेकेदार को दोषी र्किमयों के विरूद्ध कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वे किसी अन्य विख्यात व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न करे.

राणा ने लाधोवाल टॉल प्लाजा के र्किमयों पर उन्हें ‘‘ब्लैकमेल’’ करने का भी आरोप लगाया. वीडियो में टॉल प्लाजा के एक कर्मी को पूर्व पहलवान से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब उसके एक साथी ने उनसे पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने उसे थप्पड़ क्यों मारा. पथकर कर्मी ने राणा से कहा, ‘‘ आपसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा गया, पहचान पत्र दिखाइए.’’ उस पर राणा ने कहा, ‘‘तुम मुझे ब्लैकमेल कर रहे हो.’’ फिर पथकर कर्मी ने कहा, ‘‘हम आपको ब्लैकमेल नहीं कर रहे. आपने उसे थप्पड़ क्यों मारा. यदि आपके पास पहचान पत्र है तो दिखाइए.’’

राणा ने कहा, ‘‘ मेरे पास पहचान पत्र नहीं है.’’ इसी बीच, राणा के वाहन को वहां से भागने से रोकने के लिए एक बैरीकेड लगा दिया गया. तब खली अपनी कार से निकलकर बाहर आए एवं धक्का मारकर बैरीकेड एकतरफ कर दिया और पथकर कर्मी की उन्हें रोकने की कोशिश व्यर्थ हो गयी. तब एक पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप किया. वीडियो क्लिप में दोनों पक्ष अपना-अपना दावा रखते हुए सुने जा सकते हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu