केएल राहुल कोविड-19 पॉजिटिव, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में खेलना संदिग्ध

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Jul 2022 09:09 PM
केएल राहुल कोविड-19 पॉजिटिव, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में खेलना संदिग्ध
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारत के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल गुरूवार को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये जिसके कारण उनका 29 जुलाई से तारौबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद राहुल के बारे में सूचना दी.

राहुल ने गुरूवार को बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘लेवल-3 कोच र्सिटफिकेशन कोर्स’ में भाग लेने आये उम्मीदवारों को संबोधित किया था. राहुल का हाल में जर्मनी में र्हिनया का आॅपरेशन हुआ था. उन्हें शुक्रवार से पोर्ट आॅफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में आराम दिया गया था. गांगुली ने यह भी सूचित किया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिये जाने वाली भारतीय महिला टीम की एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव थीं. उन्होंने हालांकि खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu